following the Cursor
Saturday, July 19, 2014
--फिर इक बार--
Friday, September 9, 2011
Indian roads
Even a Saint with decades of experience can lose his patience on Indian roads.
This is how we (Indians) behave on roads:
- We are very passionate about honking, we strongly believe that sound waves can make the traffic move.
- Lane driving is a term alien to us. We can cram at least 7 cars side by side in a 4 lane wide road.
- We feel significant increase in percentage-of-manhood by overtaking when it is strictly prohibited.
- Somehow we manage to perceive the RED color as GREEN when it comes to traffic lights.
- We are of the thought that Ambulance are made for amusement and they play some Sci-Fi games with their medical equipments. We always believe in making the game more thrilling by intentionally blocking their way.
- Did I hear that Foot-paths are meant for pedestrians ? really ? It’s ‘Yaara da Tasan’ to drive on foot-path, who cares for rule of the land !!
- We have all the rights to show our skills and do justice to our macho-ism by taking shortest of shortcuts. Rules are meant for fools.
- We can crib if the nearby vehicle is being driven by female, we can make fun of her driving skills because she almost follow the traffic rules and again ‘Rules are meant for fools’.
Whatever it is, “I’m Anna” and I desperately want to do something for my country but unfortunately I’m not getting the chance to do so :(
Thursday, September 1, 2011
अंतर्द्वंद
नाख़ून से मिट्टी नोच रहा था
भावों में डूबा हुआ पर भावहीन था
सालों में पहली बार गमगीन था
प्रश्न बड़ा नही था...
सिर्फ़ मेरा अस्तित्व डगमगा रहा था
मानो सब बनाया हुआ बिगड़ता जा रहा था
एक प्रश्नो की लड़ी थी, सुरसा समान मुँह खोले खड़ी थी
'मैं कौन हूँ', 'क्यों हूँ'? ये प्रश्न एक दीवार था..
भूत इस तरफ और भविष्य उस पार था
अब तक दिल तंग और दिमाग भंग हो चुका था,
मेरा अंतहीन विश्वास भी हार कर सो चुका था
कोई भी प्रयत्न अब बेकार था,
सिर्फ़ उस दिव्य ज्योति का इंतजार था
पर वो क्यो नही आ रही थी?
क्यो वही दूर से टिमटिमा रही थी?
शायद वो मेरे अंतर्द्वंद पर मुस्कुरा रही थी
पर उसके ज्ञान की चमक मुझ तक आ रही थी
लगता है उसे मेरे चेहरे पर बेबसी..
और आँखों में नीर का इंतजार था.
पर मुझ में भी अभिमान का ज्वार था,
गीली आँखों पर पलक ना फिसलने दी,
पानी की वो नमकीन बूँद ना छलकने दी
अंततः उसने ही उदार हृदय दिखाया
मेरी तरफ पहला कदम बढ़ाया
पास आकर हँसी और बोली..
क्यों पड़ा है अंधेर में? मोह माया के फेर में?
'कौन' और 'क्यों' के प्रश्न छोड़,
सोच को दीवार लाँघ कर भविष्य की ओर मोड़
'मैं' और 'क्यों' के प्रश्न शाश्वत हैं
कल भी थे और कल भी रहेंगे
लेकिन तू ना होगा,
ना तू किसी से है, ना तुझ से कुछ है,
सब के पीछे एक मिथ्या 'कारण' है,
वही चलाता है, भगाता है, दौड़ाता है,
वही हँसाता है और फिर वही रुलाता है,
वही पुनः उसी 'कारण' का बोध करता है,
फिर से वही प्रश्न उठाता है,
और फिर से उसी फेर में फँसाता है
अब या तो इस 'जीवन के फेर' का आलिंगन कर
या सन्यासी जीवन का अभिनंदन कर
पर सन्यासी वाली तेरी रूह नही
तू इसी फेर का वासी है
इस जीवन सत्य को जान ले
सब कुछ अपना ही है, ये मान ले
अब दिल बड़ा और दिमाग़ बुलंद कर
हो सके तो अपनी चाल थोड़ी मंद कर
जीवन की तरफ उन्मुक्त बाह पसार
मान ले कि अपना ही है जग संसार!!
-- मैं --
Sunday, August 7, 2011
confession of a friend !!
I mde so mny frnz.. sm bcme dearst...sm spcl..fel in lov wid sm..sm wnt abrd..sm chngd der cities..sm lft me..i lft sm..sm r still in tch sm r nt..sm dnt cntct bcoz of der ego/nature..sm i dnt cntct bcoz of my nature(nt ego)..wteva dey wer..whereva dey wer...i stil rmber, mis n care 4 dem as dey mde MEMORIES in my life..dis is 4 all my frenz, no matter hw ofn i talk(seldom tho) 2 dem.. dis is 2 let my ol frnz kno dat dey hvnt been frgtn..n 2 tell new 1's dat i'll never frgt dem..cheers !!
moment i finished writing this...peeche se awaaz aai.. abe saale raat ki utri nai kya.... school main aise essay likhe hote to desi na pee ra hota...--Tarun "My buddy"--
Friday, October 29, 2010
एक धुंधली सी परछाई
एक धुंधली सी परछाई
क्या ये रिश्ता था
कौन सा नाता था
मन ना समझ पाता था
लेकिन कही कुछ था
कभी कुछ हुआ था
नादान मन ने फिर से इक आस लगाई
कि नज़र आए फिर से वो धुंधली सी परछाई
एक और कोशिश की मन ने
पढ़ने की उस चेहरे को
कुछ साफ हुआ था
कुछ समझ आ रहा था
बीते समय का सागर...
मेरी सोच से टकरा रहा था
देख कर उस मर्मस्पर्शी चेहरे की झलक
शिथिल मन ने ली अंगड़ाई
एक धुंधली सी परछाई
सोचा चलु एक कदम
बस एक और कदम
थाम लू जा के हाथ
पूरे अधिकार के साथ
लेकिन ना तो दूरी..
ना उस चेहरे का रोष कम हुआ
मन ने ज़ोर से इक आह लगाई
एक धुंधली सी परछाई
बोल क्या करू मैं आज
कैसे बदलू जो बीत चुका
वापस पाना चाहता हूँ वो पल
समझ गया हूँ तेरी अहमियत
बस एक मौका दे
सिर्फ़ एक मौका दे
लेकिन वो हामी ना भर पाई
वो धुंधली सी परछाई
कैसे दे दूं तुझको मौका
कैसे भर दूं हामी
आज मेरे बंधन अलग है
आज मेरे रिश्ते नये है
कल तक जो तेरा था
सिमट गयी है परछाई में
दुनिया से मैं डरती हूँ
ऐसे ही मिलेंगें तनहाई में
बस इतना कह कर चली गयी
फिर मिलेंगें भी ना बोल सका
धूंधलापन और बढ़ा..
और भी बढ़ता रहा
हाँ तुझ पर तो बंधन है
नये बने कुछ रिश्ते है
तेरी भी मजबूरी है
पर आज़ाद कर उस परछाई को
वो आज भी मेरी है!!
फिर मैं खड़ा रहा
देखता रहा..
सोचता रहा..
लेकिन कोई आवाज़ ना आई
चली गयी वो परछाई
एक धुंधली सी परछाई
"मैं"